Uttarakhand

हरिद्वार के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बनेंगे स्मार्ट क्लास, सीडीओ ने 27 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

जिले के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने के निर्देश

हरिद्वार, 26 नवंबर (हि.स.)। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने आकांक्षी जनपद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में 60 आंगनवाड़ी केंद्रों

की मरम्मत एवं उनके अनुरक्षण कार्य के लिए 27 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्हाेंने जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में र्स्माट क्लास शुरू करने के निर्देश दिये।

साेमवार को बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कोण्डे ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल को निर्देश दिये गये कि 60 आंगनवाड़ी केन्द्रों की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के लिए 27 नवंबर तक एक विस्त़ृत रिपोर्ट ग्रामीण निर्माण विभाग को उपलब्ध करायें, जिससे विभाग इन आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आने वाले व्यय का वास्तविक व्यय सहित आगणन तैयार किया जा सके।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह को निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास खण्ड में कम से दाे-दाे मॉडल उपकेन्द्र बनाए जाएं। मॉडल उपकेन्द्रों पर व्यय धनराशि की वास्तविक स्थिति का आकलन कर 27 नवंबर तक उपलब्ध कराएं।सीडीओ ने

मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता को निर्देश दिए कि समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में र्स्माट क्लास प्रारम्भ कराए जाएं, साथ ही उन्हाेंने र्स्माट क्लास के लिए नीति आयोग के फण्ड से धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला नीति आयोग से नलिनी ध्यानी, सहायक जिला अर्थसंख्या अधिकारी सुभाष शाक्य मौजूद थे।

————

—————