UP

हमें अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए: नरेन्द्र कश्यप

हमें अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए: नरेन्द्र कश्यप

सुशासन सप्ताह के अवसर पर विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद, 25 दिसंबर (हि.स.)।सुशासन सप्ताह के अवसर पर विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित भारत रत्नव देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोदिवस के अवसर पर बुधवार को दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप व गाजियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाते हुए उन्हें नमन किया गया। तदोपरांत लोक भवन लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

कार्यक्रम के नरेंद्र कश्यप ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी दूरगामी सोच रखने वाले ​महापुरुष थे। वे भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होने यूनाइटेड स्टेट में आयोजित कार्यक्रम में हिन्दी में भाषण दिया और हिन्दी भाषा का मान बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होने भारत में परमाणु परीक्षण करायें, कारगिल के युद्ध के दौरान भी वे प्रधानमंत्री रहे, जिनके निर्देशन के चलते हमारे जवानों ने युद्ध भी जीता। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करना चाहिए, जिससे हम एक दिन उनके जैसे बन पाएंगे और एक दिन भारत का नेतृत्व करेंगे। अटल जी ने संसद में कहा था कि पार्टी आयेंगी-जायेंगी, लोग आयेंगे जायेंगे लेकिन अपने राष्ट्र को अजर-अमर बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए,। उन्होने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले एवं विजेता प्रतियोगियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर 19 से 25 तक सुशासन सप्ताह चलाया गया जिसका आज अंतिम दिवस है। सुशासन सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम कराये गये। इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि हम पार्थियों, लाभार्थियों और शिकायतकर्ताओं तक पहुंचे और उनकी समस्या का निराकरण करायें। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र—छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा अटल जी का जीवन परिचय व उनकी कविताएं सुनाई गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.पूनम शर्मा ने किया ।