UP

किसान नेता अजीत सिंह डोभी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

वहीं इस मामले में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए अजीत सिंह ने कहा कि हम लोग किसानों की समस्याओं से माननीय प्रधानमंत्री जी को अवगत कराने वाले थे कि सोमवार रात को पुलिस ने हमे हाउस अरेस्ट कर दिया है। हमारा बच्चा स्कूल नहीं जा पा रहा है। ये लोग हमको कब तक यहां रखेंगे ये भी नहीं बता रहे हैं। हम अपने परिवार से बात नहीं कर पा रहे हैं। हमारी गलती क्या है ये तो बताए प्रशाशन । अजीत सिंह की हाउस अरेस्ट की जानकारी मिलते ही सैकड़ों किसान भी उनके आवास पर पहुंच गए हैं।