सफाई कामगार कर्मचारी यूनियन ने किया नगर निगम आयुक्त का सम्मान
इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष करोसिया ने कहा कि इंदौर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा का मार्गदर्शन, कुशल नेतृत्व और कर्मठता सराहनीय रही है। उन्होंने सफाई मित्रों के हितों की रक्षा करते हुए हमेशा प्रेरणादायक भूमिका निभाई है। यूनियन द्वारा इस सम्मान के माध्यम से उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। यह उपलब्धि न केवल शहर के नागरिकों के जागरूक प्रयासों का परिणाम है, बल्कि सफाई कर्मचारियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं नेतृत्वकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का प्रतिफल भी है।

