UP

मां बेटे के मौत मामले में विद्युत विभाग के अवर अभियंता एवं फीडर मैनेजर निलंबित

बासमती देवी खेत के किनारे पहुंचकर तार के संपर्क में आ गईं और गिरकर छटपटाने लगीं। मां को इस हालत में देखकर लोधी वनवासी उन्हें बचाने दौड़ा। तार से अलग करने के प्रयास में वह भी विद्युत की चपेट में आ गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर जाफराबाद और गौरा बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक के परिजन मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे।