Himachal Pradesh

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट 28 जुलाई से 2 अगस्त तक रहेगी बंद

बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस अवधि में रिजल्ट देखना, ऑनलाइन फॉर्म भरना, परीक्षा से जुड़ी सेवाएं और अन्य अपडेट वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होंगे। उन्होंने सभी छात्रों और स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे अपनी आवश्यक गतिविधियों की योजना पहले से बनाएं ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

इस दौरान यदि किसी को आवश्यक जानकारी या कार्य से संबंधित संपर्क करना हो तो वे बोर्ड की संबंधित शाखाओं के ईमेल आईडी व संपर्क नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह तकनीकी उन्नयन आगे चलकर बोर्ड की डिजिटल सेवाओं को और अधिक तेज़, सुरक्षित व सुलभ बनाएगा।