फतेहपुर में मोटरसाइकिल सवार युवकों से चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपितों को गिरफतार करके उनके खिलाफ पुलिस थाना फतेहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

