खरगोनः छात्रावासों का दो दिनों तक सघन निरीक्षण, 08 अधीक्षकों को नोटिस और एक को निलंबित करने की अनुशंसा
इस दौरान संयुक्त आयुक्त (विकास) रणदा ने छात्रावासों में भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई, बिस्तर आदि के साथ ही भवन की स्थिति, बिजली तार आदि का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं से अलग से चर्चा कर भोजन की गुणवत्ता व अन्य समस्याओं के बारे में जाना।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त (विकास) रणदा ने छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे, चौकीदार सुरक्षा के बारे में सूक्ष्मता से जांच की। जहां भी कमी पाई गई उसे तत्काल सुधारने करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्र-छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए। रणदा द्वारा दो दिनों तक जिले में स्थित छात्रावासों के किये गए निरीक्षण में कमी पाये जाने पर 08 छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने, एक अधीक्षक को हटाने तथा एक अधीक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की। छात्रावासों के निरीक्षण दल में निर्मला कुशवाहा एवं अश्विन गुप्ता भी उपस्थित थे।

