Himachal Pradesh

नई जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरोध में छात्रों ने चलया हस्ताक्षर अभियान

एबीवीपी इकाई अध्यक्ष निखिल भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई जॉब ट्रेनी पॉलिसी युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत चयनित युवाओं को दो वर्षों तक बिना किसी नियमित कर्मचारी जैसी सुविधाओं के सिर्फ प्रशिक्षु के तौर पर कार्य करना होगा। यह न केवल शोषण है, बल्कि युवाओं की प्रतिभा और श्रम का अपमान भी है। हम इस नीति का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं और सरकार से इसकी तत्काल वापसी की मांग करते हैं।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे और इस अन्यायपूर्ण नीति के खिलाफ हर मंच पर आवाज उठाएंगे।