Entertainment

वीर पहाड़िया को लेकर चल रही अफवाहों पर तारा सुतारिया ने दिया जवाब

तारा सुतारिया ने पहली बार वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी। तारा ने मुस्कुराते हुए कहा, “वो बहुत प्यारा है। इन खबरों को देखना और पढ़ना अच्छा लगता है।” हालांकि जब उनसे वीर के साथ डेटिंग की अफवाहों की सच्चाई के बारे में सीधा सवाल किया गया, तो तारा ने न तो इसे स्वीकार किया और न ही खारिज किया। उन्होंने बस इतना कहा, “माफ कीजिए, फिलहाल मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती।”

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार की झलक दिखाई थी। दरअसल, तारा ने इंस्टाग्राम पर एपी ढिल्लों के साथ अपने गाने ‘तू ही ऐ चान्न, मेरी रात ऐ तू’ से जुड़ी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। इस पोस्ट पर वीर का कमेंट सभी का ध्यान खींच लाया, उन्होंने लिखा, “माई”, जिस पर तारा ने जवाब दिया, “मेरा”। इस प्यारी सी बातचीत ने फैंस के बीच इनके रिश्ते की चर्चाओं को और पक्का कर दिया।

———