उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, सतर्कता बरतने के निर्देश
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने आज बताया कि अभी 28 जुलाई तक प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने जिलों को अर्लट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। भू-स्खलन वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता अपनाई जा रही है और यात्रियों को मौसम को देखते हुए यात्रा की सलाह दी गई है।

