आर्ट आफ लिविंग द्वारा मंडी के विभिन्न स्थानों पर किया पावन रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन
यह पूजा विशेष रूप से पितृ दोष, वास्तु दोष एवं कर्म दोष के निवारण में सहायक है तथा सत्वगुण और प्राणशक्ति को जागृत करती है।
जिला मंडी की मीडिया समन्वयक माया वरधान ने बताया कि जिला भर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर, समखेतर बाज़ार, सौलीखड्ड, मोतीपुर, ढांगसीधार, पधर, नेरचौक, भोजपुर, पुराना बाजार, भोजपुर सुंदरनगर,बाहोट, स्लाबकोट,बालीचौकी आदि जगहों पर रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया।

