लोकदेवता बाबा रामदेव नेत्रकुम्भ में आये हुए लाभार्थी बढ़-चढ़कर नेत्रदान संकल्प पत्र भर रहे
रामदेवरा में लोकदेवता बाबा रामदेव नेत्रकुम्भ 2025 मीडिया प्रभारी विजय अग्रवाल के अनुसार अब तक नेत्रकुम्भ महाजाँच शिविर में 1890 लोगों का पंजीयन हुआ, 1450 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मा ओर 1365 लोगों को दवाइयाँ उपलब्ध करवाई गई है। आज आयोजन समिति के महासचिव खेताराम लीलड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल विश्नोई ओर चश्मा फैक्ट्री के मुख्य प्रबन्धक एमडी राजगोपालन ने अभी तक कि प्रगति का प्रतिवेदन भी वीडियो सन्देश के माध्यम से आमजन की जानकारी के लिए प्रेषित किया।

