MP

उज्जैनः मुख्यमंत्री आज 58वीं मप्र जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन समारोह में होंगे शामिल

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिलीप धनवानी ने बताया कि अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्गों में हुए सेमीफाइनल मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहे। सभी खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरे समर्पण और जोश के साथ खेला। निर्णायक क्षणों तक चले मैचों में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रातः 11 बजे बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल होंगे। फाइनल मुकाबलों के उपरांत विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, खेल संघ के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।