राजगढ़ः गोवंश की बदहाली और बर्बाद हुई फसल को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि सरकार गौ माता संरक्षण को लेकर करोड़ो का बजट तो गिनाती है, लेकिन निराश्रित गोवंश सड़कों पर भटक रहा है और हादसों का शिकार हो रहा है। पूर्व विधायक ने बताया कि पूर्व में 22 जुलाई को 20-25 गांवों में बर्बाद हुई फसल के सर्वे और मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था, लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक कोई सर्वे टीम मौके पर नही पहुंची है। सैंकड़ों किसानों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि 6 अगस्त तक सर्वे का कार्य नही हुआ तो 7 अगस्त को उग्र आंदोलन करते हुए सड़क पर जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

