MP

उजजैन : चंबल नदी में तैरती मिली लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त

शरीर पर कपड़े नहीं होने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक नदी में नहाने गया होगा और पानी का बहाव अधिक होने से डूब गया होगा। शव बहकर गांव चंदोडिया में आ गया। सुबह जब ग्रामीण घर से खेत की ओर जा रहे थे तो उन्होंने नदी में शव तैराता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी ‌। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के दाहिने हाथ की हथेली पर ॐ लिखा है। शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।