Rajasthan

अजमेर मंडल पर अब तक 800 किलोमीटर से अधिक रेलवे ट्रैक पर फेंसिंग पूरी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बी.सी.एस. चौधरी के अनुसार, फेंसिंग से ट्रैक पर जानवरों के आने की घटनाओं में कमी आई है और ट्रेन संचालन सुरक्षित हुआ है। उहोंने कहा कि इससे अजमेर–पालनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार 110 से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। भविष्य में इस मार्ग पर ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटा करने की तैयारी है, जिसके लिए स्थाई फेंसिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रैक पर आवारा पशुओं के आने से न केवल पशुधन की हानि होती है बल्कि ट्रेन के पटरी से उतरने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।