Himachal Pradesh

जिला खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक में मिलावट पर सख्ती के निर्देश, फूड सैंपलिंग तेज करने के दिए निर्देश

इसके साथ ही उन्होंने नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध, ब्रेड और मिठाई के मासिक कानूनी सैंपल लेने, तथा मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से जिले के हर क्षेत्र में खाद्य सैंपल जांच और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्धारित सभी लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने विशेष रूप से हलवाइयों से अपील की कि वे इस्तेमाल किया हुआ पुराना तेल दोबारा न प्रयोग करें।

बैठक का संचालन कर रहे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. अतुल कायस्थ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत अब तक 5516 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस व पंजीकरण किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक 32 खाद्य कारोबारियों पर मिलावट के मामलों में कुल 5 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से करीब 2500 सैंपल जांचे गए, वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 375 अन्य सैंपल एकत्रित किए हैं।