पूर्व केबिनेट मंत्री ने किया दो गांवों का दौरा, विकास के लिए दिए पांच-पांच लाख
इस दौरान उन्होंने दोनों गांवो को पांच-पांच लाख रुपये विकास कार्यों के लिए देने का वायदा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्खर गांव के बसपा कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया। साथ ही उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह मौजूदा विधायक से ज्यादा विकास कार्य कराने के लिए सक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि वह राजनीति करने नहीं आये बल्कि लोगों के प्यार पाने के लिए यहां आते हैं। क्योंकि उन्हें यहां गंगा मां का प्यार खींच कर लाया है। यहां की जनता की वह सेवा करना चाहते हैं। कहाकि जब तक वह गंगा मां का कर्ज नहीं उतार देते वह यहां से नहीं जाने वाले इसी जनता के बीच रहेंगे।

