गणेश चतुर्थी की तैयारी में जुटे मूर्ति कारीगर
इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त से आरंभ हाे रहा है। इस दिन ही विघ्नहर्ता भगवान गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। गणेश उत्सव का समापन 6 सितंबर,अनंत चतुर्दशी काे हाेगा।प्रयागराज शहर के विभिन्न स्थानों पर राजस्थान एवं काेलकाता के कारीगर मूर्ति निर्माण काे फाइनल टच देने में हैं। मूर्तिकार रामू ने बताया कि प्रतिमा की कीमत लम्बाई के हिसाब से कम या ज्यादा रखी गई है।

