Himachal Pradesh

जयराम ठाकुर ने सरस्वती विद्या मंदिर में फहराया तिरंगा

जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में भारत की उपलब्धियों और सफलताओं का वर्णन किया और देश के शहीदों के बलिदानों को याद किया। इस के साथ समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्षा पायल वैद्य, जिला महामंत्री मांचली ठाकुर व करणवीर कौंडल, पार्षद निर्मल वर्मा, स्कूल प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष रजनी गोयल, कोषाध्यक्ष स्नेह लता चोपड़ा, प्रधानाचार्य डॉ.उमेश मंडयाल, उप प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह,अध्यापक वर्ग तथा छात्र मौजूद रहे।