Himachal Pradesh

नगर निगम के पुरानी मंडी वार्ड में पार्षद कार्यालय जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ

महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। इस पार्षद कार्यालय के माध्यम से वार्ड नंबर 2 के नागरिकों को अब अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान सुलभ रूप से मिल सकेगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि यह कार्यालय पूरी तरह से जनसेवा के लिए समर्पित रहेगा और सभी शिकायतों एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा तथा स्थानीय नागरिकों की मांग पर प्रापर्टी टैक्स गृह कर, सफाई शुल्क इत्यादि जमा करने की भी निर्धारित तिथियों पर सुविधा प्रदान की जाएगी। निगम द्वारा संचालित जनहित कार्याें की जानकारी जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना, निशुल्क ट्रेनिंग कार्यक्रम हेतु भी जनता की मांग पर शिविर लगाए जांए। शीघ्र निगम की प्रत्येक वार्ड आमनजमानस को सुविधा प्रदान करने हेतु पार्षद कार्यालय जन सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगें। इस अवसर पर शीतला सेवक समाज के सचिव व अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक व पुरानी मंडी के कई गणमान्य लोग व युवा उपस्थित रहे।