गांव, गरीब और किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. चंद्र कुमार
कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गाँवों और किसानों पर विशेष ध्यान दे रही है हमारा नारा है चलो गाँव की और। गांव, गरीब और किसानों की खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2023 में हिमाचल ने गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना किया। इससे उबरने के लिए प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से आपदा राहत पैकेज वितरित किया। इस वर्ष भी भारी बारिश और बादल फटने के कारण आई बाढ़ से प्रदेश में जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस वर्ष भी आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए हमारी सरकार ने विशेष राहत पैकेज का प्रावधान किया है, जिसमें राहत राशि को 25 गुणा तक बढ़ाया गया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल को पर्यटकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार सहित प्रारम्भिक चरण में प्रदेश के 16 स्थानों पर हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में पर्यटन क्षेत्र के विकास पर 3 हजार करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
मुख्यातिथि द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

