Himachal Pradesh

इंदौरा में चिट्टे के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने जिस पर उपरोक्त आरोपी महिला को गिरफतार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त मामले में आरोपिता को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि आरोपी आशा व उसका पति मिथुन उर्फ चापड़ दोनों अभ्यस्थ अपराधी हैं। आशा पर पहले भी चिट्टे के दो मामले जबकि उसके पति के खिलाफ़ पठानकोट सहित कांगड़ा के विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज हैं।