Himachal Pradesh

अटल पुण्यतिथि पर विधायक सुधीर शर्मा का सेवा संकल्प, 61 जरूरतमंदों को दी आर्थिक मदद

कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को आठ लाख 65 हज़ार रुपये के तौर पर फौरी राहत अपनी ओर से प्रदान की गई। वहीं नौ परिवारों को नया घर बनाने और 20 परिवारों के घर को सुरक्षित करने के लिए विधायक निधि से 54 लाख रुपये सुरक्षा दीवार के लिए प्रदान किये।

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि इस बार बरसात में आई प्राकृतिक आपदा से हिमाचल के साथ धर्मशाला भी अछूता नहीं रहा है। धर्मशाला में बरसात से प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए कमेटी का गठन किया गया, जिन्होंने क्षेत्र से आई समस्याओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार कर सूची तैयार की। इसके आधार पर जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी भी बरसात का दौर चल रहा है। ऐसे में हमारा जरूतमंदों के लिए सहायता का यह अभियान भी जारी रहेगा।

अटल जी को दी श्रद्धांजलि

विधायक सुधीर शर्मा के रक्कड़ स्थित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि प्रदान की गई। श्रद्धांजलि समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र प्रभारी राजपाल मुख्य रूप से शामिल रहे। प्रभारी राजपाल और विधायक सुधीर शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।