कोतवाली पुलिस और आरएएफ कंपनी डी-91 ने शहर में संयुक्त पैदल किया गश्त
अभियान का नेतृत्व थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और आरएएफ डी-91 के असिस्टेंट कमांडेंट विवेक कुमार सिंह ने किया। दोनों अधिकारियों के साथ उनकी टीमें भी मौजूद रहीं। पुलिस प्रशासन ने कहा कि वह जनपदवासियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।कंपनी जनपद में 19 अगस्त से 22 अगस्त तक विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण करेगी।आज जवानों द्वारा कोतवाली ,जफराबाद लाइन बाजार में भ्रमण किया गया और लोगो से संवाद स्थापित किया गया।

