Uttarakhand

चरस और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बेतालघाट के थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में बेतालघाट-भुजान मार्ग पर रतौड़ा पुल से पहले चेकिंग के दौरान पंजाबी कॉलोनी गुल्लर घट्टी रामनगर निवासी 19 वर्षीय दीपक उर्फ दीपक दिवाकर को 4 किलो 880 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपित की पल्सर एन-160 मोटरसाइकिल संख्या यूके19बी-3583 को सीज कर थाना बेतालघाट में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक फिरोज, उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक हरि राम, कांस्टेबल अरुण राठौर, संतोष बिष्ट, भूपेंद्र ज्येष्ठा, नीरज, दीपक सिंह रावत और दीपक सिंह सामंत शामिल रहे।