UP

वर्ष 2025 के अंतिम महीनों में वाराणसी में मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर पुनः सर्वे

बता दें कि वाराणसी में मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर दो बार सर्वे हो चुका है और स्वयं मेट्रो मैन ने भी अभियंताओं की टीम के साथ वाराणसी का दौरा कर यहां मेट्रो स्टेशनों के लिए संभावनाएं खोजी है। फिलहाल शहर में मेट्रो ट्रेन चलने को लेकर थोड़ी दुविधा है लेकिन नए बस रहे शहर में लोगों की सुविधा के अनुसार आसानी से मेट्रो चलाई जा सकती है।