MP

मप्रः मुरैना सोलर परियोजना के लिए आज खुलेगा टेंडर

परियोजना से खरीदी जाने वाली बिजली के भुगतान की सुनिश्चितता के लिये मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा गारंटी दी जाएगी। साथ ही, परियोजना के वित्त पोषण को सुरक्षित बनाने के लिए लेटर ऑफ क्रेडिट और पेमेंट सिक्योरिटी फंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुरैना की परियोजना से प्रदेश को किफायती दरों पर स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी, निवेश आकर्षित होगा और ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।