Haryana

पानीपत: नहर में नहाते वक्त युवक डूबा, खूबड़ू झाल पर मिला शव

जानकारी देते हुए रिषीपाल ने बताया कि वह गांव काबड़ी का रहने वाला है। वह चार बच्चों का पिता है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां है। सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय रितिक था। जो कि एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को वह अपने ताऊ के लड़के सन्नी व दोस्त योगेश के साथ नहर पर नहाने गया था। जहां तीनों ने पहले बीयर पी। इसके बाद रितिक ने नहर में सिर के बल छलांग लगा दी। छलांग लगाने पर उसका सिर नीचे जा टकराया। इसके बाद वह एक बार ऊपर उठ कर आया, लेकिन इसके बाद वह पानी के बहाव में आगे चला गया। हादसे के बारे में दोनों युवकों ने घर पर व पुलिस को घटना की जानकारी दी।