महुआ मोइत्रा की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स पर पाेस्ट कर लिखा कि मोइत्रा यह भलीभांति जानती हैं कि अमित शाह ही हैं जिन्होंने अनुच्छेद 370 को इतिहास बना दिया। अधिकांश नक्सली जिलों को मुख्यधारा में लाने के साथ घुसपैठियों पर लगातार लगाम कसने का काम किया है। देश की आंतरिक सुरक्षा पर सख़्त निगरानी का उनका ख़ाका काम कर रहा है।
दरअसल, मोइत्रा बेहतर तरीके से समझती हैं कि उनकी तृणमूल कांग्रेस सबसे ज्यादा राजनीतिक ख़ौफ़ अमित शाह से ही खाती है। अगले विधानसभा चुनाव में अमित शाह उनकी पार्टी की बाज़ी पलट सकते हैं। घुसपैठियों को सबसे ज़्यादा ख़ौफ़ भी उन्हीं से है। ऐसे में उनको (घुसपैठियों)अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए मोइत्रा ने अभी से अमित शाह के खिलाफ आग उगलना शुरू कर दिया है।

