National

अब इंदिरापुरम में भी शगुन

इंदिरापुरम:–जी हां आज से करीब बीस दिन पहले इंदिरापुरम के शक्ति खंड 4 में शगुन स्वीट्स की 14वीं ब्रांच की शुभारंभ हो गया है।

जो कि अपने स्वाद की वजह से गाजियाबाद से ले कर दिल्ली तक अपनी छाप बना चुका है! साल 1990में खुली तुराबनगर मार्केट में एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ मिठाई और भांजी का सिलसिला आज अपने आप में किसी भी पहचान का मोहताज नही है इस कारोबार को बंसल परिवार ने गाजियाबाद से शुरू किया था जो आज लगभग पूरे गाजियाबाद और दिल्ली में फैल चुका है और बहुत जल्दी पूरे एनसीआर में अपने पंख पसारेगा।

शॉप का संचालन कर रहे लोगों से जानकारी मिली कि उनका मुख्य स्वादिष्ट व्यंजन आईस क्रीम बर्फी, मलाई कोफ्ता वहीं श्री श्याम प्रेमियों के लिए ठाकुर जी का छप्पन भोग और शादियों की भांजी विशेष पकवान है फिर इंदिरापुरम के ग्राहकों से जब हमने जानकारी ली तो एक विशेष बात जानने को मिली कि इनके यहां की क्वालिटी और रेट दोनों ही वाजिफ है जो इंदिरापुरम वासियों के मुंह को खूब भा रहा है।

हो सकता है इंदिरापुरम में सभी मिठाई वालों को पीछे छोड़ सबसे आगे निकल जाए और हर शादी में सिर्फ भांजी से ले कर मिठाई तक आपको शगुन स्वीट्स ही नज़र आए।
क्योंकि बाकि सब जगह पर भी इनकी भांजी से इनकी एक बड़ी पहचान है। और वहीं खाटू श्याम प्रेमियों के दिल में भी शगुन स्वीट्स का छप्पन भोग ही हर परिवार में जाता है और दिल्ली से ले कर खाटू श्याम तक इन्हीं की दुकान का बना छप्पन भोग का भोग प्रसाद के रूप में लगता है इनका सारा परिवार बताता है कि वह लोग भी श्री खाटू श्याम जी के भक्त है और व्यवसाय पर सबसे बड़ी कृपा श्याम बाबा की मानते है।

आज परिवार के लगभग ग्यारह लोग इसका संचालन कर रहे है। और भविष्य में इसी तरह संचालन करते हुए अपनी गुणवत्ता को पूरी तरह से और बेहतर करेंगे और कुछ नए व्यंजन भी बढ़ाएंगे।