Himachal Pradesh

नशे के अंधकार से बाहर निकलने की सीख देती लघु फिल्म डार्क वर्ल्ड

इस अवसर पर तेजा ठाकुर ने बताया कि फिल्म डार्क वर्ल्ड को बनाने का उद्देश्य समाज में फैले नशे खासकर चिट्टे जैसे घातक नशे के बारे में लोगों को जागरूक करना है । इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे नशे के सौदागर स्कूल–कॉलेजों के बच्चों को पहले नशे का आदी बनाते हैं और फिर उन्हें इस दलदल में फंसाकर उनसे जुर्म करवाते हैं।इसके बाद उनका नाजायज इस्तेमाल करके खुद लाखों करोड़ों कमाते है ।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा चिट्टे जैसे घातक नशे की आदत का शिकार बनता जा रहा है। जो कि बहुत ही चिंता का विषय है और अपने बच्चों को इस दलदल से बचाना हमारे लिए एक चुनौती सा बन गया है। इस लघु फिल्म को बनाने के लिए जिन भी लोगों ने सहयोग किया है हम उन सभी का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। वहीं लोगों से यही अपील करते हैं कि अपने बच्चों को इस ज़हर से बचाएं, और इस फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।