MP

ग्वालियरः राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुईं खेल प्रतियोगिताएं, ख्यातिनाम प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी। साथ ही विभिन्न खेलों के ख्याति प्राप्त प्रशिक्षकों व वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक पटसारिया, मध्य प्रदेश बॉलीबॉल संघ के सचिव हरी सिंह चौहान, ओलंपिक संघ के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया, जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी शत्रुघ्न सिंह जादौन, विक्रम अवार्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलू दांडिया व करिश्मा यादव मंचासीन थीं।

बालिका वर्ग चेयररेस प्रतियोगिता में साजिया खान प्रथम व साक्षी चौहान द्वितीय स्थान पर रहीं। महिला वर्ग में कमलेश नैनोरिया ने प्रथम व वर्षा सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक रस्साकसी महिला वर्ग में महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर पहले व महिला क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय प्रथम व बॉक्सिंग फीडर सेंटर कम्पू दूसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी प्रदान की गईं।

आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी को शपथ भी दिलाई गई। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा सांसद कप-2025 की घोषणा भी इस मौके पर की गई। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र ख्याति सेंगर व अंत में जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।