UP

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने शनिवार काे कमालीपुर गांव निवासी आलोक कुमार (25) गुप्ता दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करके अपने घर का पालन पोषण करता था। शुक्रवार काे वह दिल्ली से घर आया था। परिजनाें ने बताया कि देरशाम आलाेक ने बुखार का बहाना करके कमरे अंदर दरवाजा बंद कर सोने चला गया। देर रात्रि में उसने छत पर लगे पंखे में रस्सी बांधकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। शनिवार सुबह मां सिया देवी जब बेटे काे जगाने पहुंचा ताे देखा कि आलाेक की लाश फंदे से झूल रही है। यह देखकर परिजनाें में राेना-पीटना मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।————-