ट्रिपल इंजन सरकार जनता के सभी काम कर रही है : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जन सेवा केंद्र में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भाजपा के सभी विधायक जन सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने पिछली सरकार के विधायकों पर तंज करते हुए कहा कि उनके कार्यालय घरों में होते थे जहां जनता पहुंच भी नहीं पाती थी। हमारे विधायक जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का तेजी से विकास हो रहा है और दिल्ली वालों को सभी समस्याओं का हल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
के ‘सेवा और सुशासन’ के संकल्प को साकार करते हुए आम जनता की समस्याओं के समाधान, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी, और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।
भाजपा की सरकार अंतिम पंक्ति के नागरिक तक विकास, सेवा और अधिकार समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज एवं स्थानीय विधायक शिखा राय उपस्थिति रही।

