आरएएस परीक्षा के आठवें चरण के साक्षात्कार पत्र अपलोड
अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म और सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां, साथ ही संलग्नक दस्तावेजों की एक स्वहस्ताक्षरित प्रति (मूल दस्तावेजों सहित) साक्षात्कार के समय आयोग में जमा करनी होगी।साक्षात्कार पत्र आयोग द्वारा ऑफलाइन नहीं भेजे जाएंगे, और न ही ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार किए जाएंगे।

