गुप्त वृंदावन धाम में 100 करोड़ नाम जप यज्ञ का लिया संकल्प
गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य केवल संख्यात्मक लक्ष्य पूरा करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक भक्तों और लोगों तक भगवान के पवित्र नाम-जप की महिमा पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति हरिनाम जप में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद का अधिकारी बने। यह यज्ञ आने वाली पीढ़ियों को नाम-जप के महत्व का संदेश देगा।

