शारदीय नवरात्रि पर रामलला के दरबार में हुई कलश की स्थापना
राम मंदिर की व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव ने बताया कि रामलला के भव्य मंदिर में शारदीय नवरात्रि को लेकर धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। भगवान के गर्भगृह, देवी माँ के मंदिर में कलश की स्थापना की गई है। साथ ही नवग्रह की पूजा कर सभी देवी देवताओं का आवाहन किया जाएगा। मां दुर्गा के 9 दिन 9 स्वरूपों की आराधना राम जन्म भूमि परिसर में भी किया जाएगा । मंदिर में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। नवरात्रि में भोग लगा हुआ प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा ।

