Rajasthan

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सीजेआई बी आर भूषण रामकृष्ण गवाई से मुलाकात

भाजपा जिला उपाध्यक्ष और कानून मंत्रालय और हाईकोर्ट मामले के बार एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश बी आर गवाई ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार किया और इसी माह की लगभग 20 तारीख को बीकानेर आने का कार्यक्रम बन रहा है। सभापति कमल सिपानीं ने मुख्य न्यायाधीश की शानदार और सहज और गरिमामयी मुलाकात के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया।

एडवोकेट अशोक प्रजापत ने मुख्य न्यायाधीश गवाई को बीकानेर के गौरवमयी इतिहास और करणी माता मंदिर की महिमा और स्वर्णी धोरो, गजनेर पैलेस की भव्यता से अवगत करवाया। एडवोकेट संदीप स्वामी और एडवोकेट तेज करण सिंह राठौड़ ने सीजेआई से मुलाकात को ऐतिहासिक पल बताया।इस मुलाक़ात से पूर्व अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।