मप्र भवन में सुरमई सांस्कृतिक संध्या, निमाड़ी लोक संस्कृति से दर्शक हुए रूबरू
मप्र भवन के जनसम्पर्क अधिकारी संजय सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृति संध्या में लोकगीतों के माध्यम से नर्मदा मैया की महिमा के पास स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त निमाड़ की संस्कृति लोक कला, त्यौहार, शादी-ब्याह, नंद-भोजाई की नोक-झोंक और अतिथियों का स्वागत-सत्कार लोकगीतों के माध्यम से सुनाया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुरमई संध्या का आनंद उठाया।

