UP

बीएचयू के प्रोफेसर पद्मनाभ द्विवेदी को मिलेगा प्रो. एम.एस स्वामीनाथन स्मृति पुरस्कार

गुरूवार को विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रो. द्विवेदी को पादप कार्यिकी के क्षेत्र में उनके शोध कार्य के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड और फेलोशिप प्राप्त हो चुके हैं। प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने पर प्रो. द्विवेदी को साथी आचार्यो के साथ वरिष्ठ प्रोफेसरों और शोध छात्रों ने भी बधाई दी।