Himachal Pradesh

भाजपा चलाएगी ‘आत्मनिर्भर भारत एवं हर घर स्वदेशी अभियान’ : संजीव कटवाल

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद के माध्यम से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों पर चलते हुए देशभर में कई राष्ट्रीय अभियान चला रहे हैं, जिनमें आत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी अभियान प्रमुख हैं। कटवाल ने कहा कि आज 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है, जो 25 दिसंबर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि जो भी वस्तुएं खरीदी जाएँ, वह भारत में बनी हों। इस पहल का उद्देश्य देशवासियों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति गर्व और आत्मनिर्भर भारत की भावना पैदा करना है। कटवाल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का रास्ता आत्मनिर्भर भारत से होकर गुजरता है और इसके मूल में स्वदेशी का महत्व है। उन्होंने देशवासियों से यह भी कहा कि हर दुकान पर स्पष्ट रूप से दिखाया जाए कि यह उत्पाद स्वदेशी है और गर्व से इसे अपनाया जाए।