कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के पदों की भर्ती की रद्द
आयाेग के सचिव ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के पदों के लिए 13 दिसंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया था उसे आयोग ने वापस ले लिया है। आयोग सचिव ने बताया कि ऐसा कार्मिक विभाग की अधिसूचना दिनांक 16 सितंबर 2025 द्वारा भर्ती से संबंधित सेवा नियमों में संशोधन किए जाने के फलस्वरूप किया गया है। उक्त भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। भर्ती आवेदन के लिए अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया गया था।

