Rajasthan

राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को रोजगार देने एवं विद्युत निगमों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए तकनीषियन-तृतीय के पदों में 1947 पदों की वृद्धि की गई है। पूर्व में विज्ञापित 216 रिक्तियों में 10 गुणा की वृद्धि कर अब कुल 2163 पदों पर भर्ती की जा रही है। उन्होने बताया कि राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 150, जयपुर विद्युत वितरण निगम के 603, अजमेर विद्युत वितरण निगम के 498 एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के 912 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से प्रारम्भ करते हुए लिंक सक्रिय कर दिये जायेंगें।

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करने की अन्तिम तिथि 25 सितम्बर 2025 को शाम 5 बजे से पूर्व निम्न में से किसी भी वेबसाईट पर दिये गये लिंक के जरिए आवेदन कर सकते है।

आवेदन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को उपरोक्त वेबसाईट से जुड़े रहने की सलाह दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों को आवष्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कार्यालय समय में हेल्पलाइन डेस्क 9414056655 की सुविधा भी उपलब्ध है।