घनी आबादी और अतिक्रमणों के चलते ट्रांसमिशन लाइन निर्माण में लग रहा है समय
एम पी ट्रांसको के मुख्य अभियंता राजेश द्विवेदी ने रविवार को बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्य चांदमारी, आधारताल औद्योगिक क्षेत्र, कंचनपुर, हनुमान टेकरी आदि क्षेत्रों मे जारी है। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है और लाइन के मार्ग में अनेक अतिक्रमण हैं।
जिसके कारण सुरक्षा और सतर्कता नियमों का पालन करते हुए कार्य करना कठिन और बेहद चुनौती पूर्ण
है, इसके बावजूद इसके एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना है।
द्विवेदी ने बताया कि एम पी ट्रांसको की टीमें अलग अलग लोकेशन पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहीं हैं ताकि कार्य निर्धारित अवधि मे पूरा किया जा सके।

