Rajasthan

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: पुलिस ने किए चार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत मानसरोवर थाना इलाके में कार्रवाई की गई। जहां आतिश मार्केट में फर्जी कॉल सेंटर छापेमारी करते हुए सुरेन्द्र दौतड़(31) निवासी नागौर मानसरोवर जयपुर, चन्द्रशेखर (25) निवासी लाखेरी जिला बूंदी हाल शिप्रापथ जयपुर, रितेश जांगिड़ (27) निवासी चूरू और महेश स्वामी(23) निवासी चुरू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित सुरेंद्र दौतड़ नागौर की बीआर मिर्धा कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। इस गिरोह के खिलाफ साइबर क्राइम पोर्टल पर उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भी शिकायत दर्ज है। ये ऑनलाइन गेमिंग और जुआ-सट्टा के बहाने साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।