Haryana

हिसार : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकार : सीताराम यादव

ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा

कि दोनों सरकारों का तीसरा कार्यकाल चल रहा है और इस दौरान इन सरकारों में हर नीति

अंत्योदय के सिद्धांत को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

सीताराम यादव गुरुवार काे भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य

में ‘संगोष्ठी कार्यक्रम एव आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित

कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की। पूर्व विधायक

ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारें जनकल्याण की जो नीतियां बनाती हैं, उनको लागू भी करती हैं। उसी तरह पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पात्रों तक उनका लाभ पहुंचाने का

कार्य करें, ताकि कोई वंचित न रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि अंत्योदय

के तहत कार्य करके हमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करना है। उन्होंने

कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारों का पूरा ध्येय वंचित लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना

है, ताकि वह भी समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा

सांसद डॉ. डीपी वत्स, पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला उपाध्यक्ष

संजीव रेवड़ी, सतीश सुरलिया, मुनीश ऐलावादी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, कुलदीप

डेलू, अजय बेनीवाल, राजकुमार इंदौरा, रामचंद्र गुप्ता, रत्न सैनी, सुरेश धूपवाला, महेन्द्र

सिंह पानू, डीएस पानू, पिंकी शर्मा, सुनीता रेड्डू, प्रोमिला पूनिया, सीमा शर्मा, डॉ.

दिव्या सेठी, लक्ष्मी देवी व सुदेश चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद

रहे।