Uttarakhand

नशीले कैप्सूल के साथ बाबर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते लक्सर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक आरोपित को दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से 96 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि सुल्तानपुर के एक केमिस्ट से सांठगांठ कर अवैध नशीले कैप्सूलों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। इस मामले में पुलिस केमिस्ट की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपित का नाम पता बाबर निवासी खारा कुंआ सुल्तानपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार बताया गया है।