हेरिटेज निगम पशु प्रबंधन शाखा ने बेसहारा गोवंश को भेजा हिंगोनिया गौशाला
सड़क पर विचरण रही बेसहारा गोवंश से यातायात परिवहन में समस्या आती है, दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे में शिकायत के आधार पर रविवार को दस्ते ने सोडाला, सिविल सेवा,जमना नगर, राम नगर इलाके में अभियान चलाया और 10 गोवंश को पकड़ कर हिंगोनिया गौशाला में पहुंचाया। डॉ योगेश शर्मा ने बताया कि वहीं, कार्रवाई के दौरान गौ माफिया कई बार बाधा डालने का काम करते है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्तालय को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। जिससे कि निगम कार्रवाई में परेशानी नहीं हों।

